विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

फेरबदल के बाद मंत्री आज संभालेंगे जिम्मेदारी

कैबिनेट में फेरबदल करते हुए 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें आठ नए मंत्री हैं जबकि तीन मंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है।
नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सभी मंत्री बुधवार को अपने−अपने मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैबिनेट में मंगलवार को फेरबदल करते हुए 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें आठ नए मंत्री हैं जबकि तीन मंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। साथ ही टॉप चार मंत्रियों को छोड़कर बाकी मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। वीरप्पा मोइली की जगह सलमान खुर्शीद को कानून मंत्री बनाया गया है। वीरप्पा मोइली कंपनी मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। दिनेश त्रिवेदी को नया रेल मंत्री बनाया गया है जबकि जयराम रमेश की जगह जयंती नटराजन बनी हैं नई पर्यावरण मंत्री। वहीं ग्रामीण विकास मंत्रालय विलासराव से लेकर जयराम रमेश को दे दिया गया है जबकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय कपिल सिब्बल से लेकर विलासराव देशमुख को दे दिया गया है। यूपी चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को कैबिनेट में जगह दी गई है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केन्द्रीय मंत्रिमंडल, कैबिनेट, नए मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com