विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

पश्चिम बंगाल में शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

नेताजी की प्रतिमा का पंचरा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अनावरण किया जाना था.

Also Read in
पश्चिम बंगाल में शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइल तस्वीर
सूरी (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा का अनावरण किया जाना था, लेकिन उसके पहले ही शरारती तत्वों ने प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. नेताजी की प्रतिमा का पंचरा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अनावरण किया जाना था.

यह भी पढ़ें: अंग्रेजों को चकमा देकर नजरबंदी से इसी कार में भागे थे नेताजी, मरम्मत के बाद राष्ट्रपति ने किया रवाना

पुलिस ने बताया कि सुबह जब पंचायत कार्यालय का गेट खोला गया तब पता लगा कि प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई है. साथ ही प्रतिमा पर कोलतार पोत दिया गया था.

VIDEO: नेताजी से जुड़ीं फाइलें हुईं सार्वजनिक
इस घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Subhash Chandra Bose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com