नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) इस समय चहुंओर निशाने पर हैं. नेपाल के नए नक्शे और इसमें भारत को कुछ हिस्सों को दिखाए जाने के कारण उन्हें भारत ही नहीं अपने देश में भी लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. भगवान राम (Lord Ram) और इसके जन्मस्थल अयोध्या (Ayodhya) के बारे में बेसिरपैर का बयान देकर ओली ने अपनी मुश्किलों में और इजाफा कर लिया है. ओली ने विवादित बयान देते हुए कहा था, 'अयोध्या (Ayodhya) नेपाल में है और भारत ने एक नक़ली अयोध्या को दुनिया के सामने रखकर सांस्कृतिक अतिक्रमण किया है. अब इस बयान पर नेपाल सरकार ने सफाई दी है. नेपाल के विदेश मंत्रालय (Nepal Foreign Ministry) ने एक बयान जारी कर कहा, 'इस बयान के पीछे किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने का मक़सद नहीं था. असल में राम, जन्मस्थान और उनसे जुड़े स्थानों से जुड़ी कई किंवदंतियां हैं, जानकारियां है. उनके (पीएम ओली के) कहने का मतलब था कि रामायण के विशाल सांस्कृतिक भूगोल पर और शोध होना चाहिए. यह बयान अयोध्या को कमतर करने के लिए नहीं था.'
गौरतलब है कि नेपाली मीडिया में आई खबर के अनुसार ओली ने विवादित बयान देते हुए कहा, 'अयोध्या (Ayodhya) नेपाल में है और भारत ने एक नक़ली अयोध्या को दुनिया के सामने रखकर सांस्कृतिक अतिक्रमण किया है. ओली यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भगवान राम (Lord Ram) नेपाली हैं, न कि भारत के. नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि भारत ने 'नकली अयोध्या' को दुनिया के सामने रखकर नेपाल की सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा था कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल के बाल्मिकी आश्रम के पास है. नेपाल की ओर से नया राजनीतिक नक्शा (Nepal's New map) जारी करने और भारत (India) के कुछ हिस्सों को इसमें शामिल करने को लेकर नेपाल के पीएम ओली पहले ही भारत की आलोचना के केंद्रबिंदु बने हुए हैं. भारत का साफ तौर पर मानना है कि चीन की शह पर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के केपी शर्मा ओली इस तरह के कदम उठा रहे हैं जो कि उनके लिए 'आत्मघाती' साबित हो रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं