महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को देश के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की आलोचना की और घोषणा की कि वह रविवार रात को दीये या मोमबत्ती नहीं जलायेंगे जैसा कि प्रधानमंत्री ने अपील की है. एक वीडियो में राकांपा नेता ने कहा कि उम्मीद थी कि मोदी लॉकडाउन के चलते गरीबों की दुरावस्था जैसे मुद्दों के बारे में कुछ बोलेंगे लेकिन उन्होंने निराश किया. आव्हाड ने कहा, ‘‘ मैं नहीं समझ पा रहा कि वह हर चीज को एक इवेंट क्यों बनाना चाहते हैं. यह कुछ नहीं बल्कि बेवकूफी और बचकाना है.''
मंत्री ने कहा, ‘‘मैं एलान करना चाहता हूं, मैं काम कर रहा हूं, मैं गरीबों से मिलता हूं, मैं उनकी देखभाल करता हूं, उन्हें भोजन देता हूं. मैं तेल और मोमबत्तियों पर खर्च करने के बजाय वह पैसा गरीबों को दे दूंगा. मैं अपने घर के सारे लाइट जलते हुए रखूंगा और और एक भी मोमबत्ती नहीं जलाऊंगा.''उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि मोदी लोगों को आश्वासन देंगे कि जरूरी सामानों, मास्कों, सेनेटाइजर, दवाइयों और परीक्षण किट का पर्याप्त भंडार है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस को हराने के वास्ते सामूहिक जज्बा दिखाने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घर की लाइट बंद कर दीये, मोमबत्तियां और मोबाइल के फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है.
Video: कोरोना की मार से दूसरे रोग के मरीज भी हो रहे हैं परेशान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं