नौसेना ने बृहस्पतिवार को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड से पहला गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक ‘पी15बी' प्राप्त किया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक, 'विशाखापत्तनम' नाम के इस पोत का निर्माण और वितरण स्वदेशी युद्धपोत निर्माण कार्यक्रमों के मद्देनजर सरकार और नौसेना के लिए मील का पत्थर है. इस पोत का निर्माण स्वदेशी स्टील डीएमआर 249ए का उपयोग करके किया गया है और यह भारत में निर्मित सबसे लंबा विध्वंसक है.
इस विध्वंसक पोत की लम्बाई 164 मीटर और विस्थापन क्षमता 7500 टन है. यह पोत सुपरसोनिक सरफेस टू सरफेस ‘ब्रह्मोस' मिसाइल तथा ‘बराक-8' लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल से लैस है. अंडरसी वारफेयर कैपेबल डिस्ट्रायर में स्वदेशी रूप विकसित एंटी सबमरीन वेपन और सेंसर लगाये गये हैं. साथ ही हेवी वेट टारपीडो ट्यूब लांचर्स, राकेट लांचर्स आदि भी दिए गए है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस जहाज पर 312 कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था है और इसकी क्षमता 4000 नौटिकल माइल की है और यह टिपीकल 42 दिनों के लक्ष्य को पूरा करने में समर्थ है. इस जहाज में उच्च स्तरीय ऑटोमेशन के साथ डिजिटल नेटवर्क भी शामिल है जैसे गीगा बीट इथरनेट आधारित शिप डाटा नेटवर्क (जीईएसडीएन), कम्बेट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस), ऑटोमैटिक पावर मैनेजमेंट सिस्टम (एपीएमएस) और इंटीग्रेटेट प्लेटफार्म मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीएमएस).
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं