विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2018

अपने बयान से पलटे नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- राहुल जी ने मुझे कभी पाकिस्तान जाने को नहीं कहा

करतारपुर कॉरिडोर की आधारशीला के मौके पर पाकिस्तान दौरे को लेकर कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अभी विवादों में हैं.

अपने बयान से पलटे नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- राहुल जी ने मुझे कभी पाकिस्तान जाने को नहीं कहा
पाकिस्तान विवाद पर नवजोत सिंह सिद्धू की सफाई
  • पाकिस्तान दौरे को लेकर विवादों में हैं नवजोत सिंह सिद्धू.
  • राहुल जी ने मुझे पाकिस्तान जाने को नहीं कहा- सिद्धू
  • मैं निजी आमंत्रण पर गया था पाकिस्तान - सिद्धू
नई दिल्ली: करतारपुर कॉरिडोर की आधारशीला के मौके पर पाकिस्तान दौरे को लेकर कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू  (Navjot Singh Sidhu) अभी विवादों में हैं. 'पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भेजा था' वाले बयान पर नवजोत सिंह सिद्धू पलटी मारी है. उन्होंने पाकिस्तान दौरे को लेकर एक बार फिर से सफाई दी है कि उन्हें राहुल गांधी ने पाकिस्तान जाने के लिए कभी नहीं कहा था. बता दें कि शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था और इसलिए वही उनके ‘कप्तान' हैं. 

जब नवजोत सिंह सिद्धू बोले- आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं, मेरे कैप्टन तो राहुल गांधी हैं

नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार की देर रात एक ट्वीट किया और लिखा- 'राहुल गांधी जी ने मुझे कभी भी पाकिस्तान जाने के लिए नहीं कहा था, इसलिए आप अपने तथ्यों को ठीक कर लें. पूरी दुनिया जानती है कि मैं प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी आमंत्रण पर गया था.'
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे, जिन्होंने उन्हें करतारपुर गलियारे के आधारशिला समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान भेजा. नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में एक प्रेसवार्ता में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, "मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं. उन्होंने जहां जरूरत लगी, मुझे हर जगह भेजा."

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताई वजह, आखिर क्यों कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात को दरकिनार कर गए पाकिस्तान

जब यह पूछा गया कि उन्होंने पाकिस्तान जाने के लेकर अपने कैप्टन की सलाह अनसुनी क्यों की, तब उन्होंने कहा, "आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं. ओह. कैप्टन अमरिंदर सिंह. वे आर्मी कैप्टन हैं. मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं. कैप्टन के कैप्टन भी राहुल गांधी हैं." पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आयोजन में भाग लेने के पाकिस्तान के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि वह भारत में आतंकवाद को समर्थन जारी रख रहा है. कहा जाता है कि वे सिद्धू के वहां जाने से भी खुश नहीं थे. 

हाफिज सईद के करीबी चावला के साथ फोटो पर विवादों में घिरे सिद्धू बोले- मेरी 10 हजार फोटो खिंची, मैं नहीं जानता

नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि कहा कि अमरिंदर सिंह उनके पिता जैसे हैं. पाकिस्तान से गुरुवार को लौटे सिद्धू ने कहा, "वे मुख्यमंत्री हैं और हमारे बॉस हैं. यह पहली बार नहीं है कि जब बिना सूचना के गया था. पिछली बार जब मैं वहां (पाकिस्तान) गया था, तो मैंने कहा था कि मैं फिर से लोगों के लिए आऊंगा."

VIDEO: बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं: सिद्धू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Rahul Gandhi, Kartarpur Corridor, Kartarpur Corridor Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com