विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2019

पाकिस्तान की नापाक हरकतों को लेकर गृह मंत्रालय में 20 मिनट चली उच्चस्तरीय बैठक

भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर तनाव जारी है. आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के हमले से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से 15 से अधिक स्थानों पर सीजफायर उल्लंघन किए जाने की घटना सामने आई है.

गृह मंत्रालय पहुंचे एनएसए अजित डोभाल.
नई दिल्ली:

भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर जारी तनाव के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, रॉ प्रमुख, गृह सचिव और अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हुए. करीब 20 मिनट तक यह बैठक चली. आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के हमले से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से 15 से अधिक स्थानों पर सीजफायर उल्लंघन किए जाने की घटना सामने आई है. हालांकि भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दीं. इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘हताहत' हुए हैं. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक रक्षा PRO ने कहा, ‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए.'

कई उड़ानें रोकीं गईं
सू्त्रों के मुताबिक, जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर के एयरपोर्टों पर सुरक्षा कारणों से एयरस्पेस को निलंबित कर दिया गया है, और सभी उड़ानों को रोक दिया गया है. जम्मू और श्रीनगर में एयरस्पेस को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया गया है.लेह, जम्मू, श्रीनगर तथा पठानकोट में एयरपोर्टों को हाई एलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा कारणों से एयरस्पेस को निलंबित कर दिया गया है. बहुत-सी वाणिज्यिक उड़ानों को होल्ड पर रखा गया है.जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम में सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. दो शव बरामद हुए हैं. समाचार एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया है, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ तथा राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया है.

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थें. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवरेट नेशन' दर्जा वापस ले लिया था. इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थें. 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपने असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई को पूरी दुनिया ने समर्थन किया.

वीडियो- सीजफायर उल्लंघन पर भारत का करारा जवाब- पाकिस्तान की 5 चौकियां तबाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Doval, Ajit Doval Arrives At The Home Ministry, Indian Air Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com