विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

अमेरिका यात्रा : डोनाल्ड ट्रंप से जून के आखिर में मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका इस माह के अंत में वाशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का इंतजार कर रहा है.

अमेरिका यात्रा : डोनाल्ड ट्रंप से जून के आखिर में मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
जून के अंत में अमेरिका जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • जून के आखिर में डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ट्रंप से पहली बार मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • PM मोदी ने अबोमा के साथ रिकॉर्ड आठ बार बैठकें की थीं
वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका इस माह के अंत में वाशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का इंतजार कर रहा है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नौअर्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा, हम भारतीय प्रधानमंत्री से यहां वाशिंगटन में मिलने के लिए उत्सुक हैं. मेरा मानना है कि ऐसा इस माह के अंत में होगा. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर व्हाइट हाउस की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस माह के अंत में वाशिंगटन जा सकते हैं. बैठक की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है. ट्रंप के प्रशासन के दौरान यह पीएम मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी. दोनों ही देश के नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात कर चुके हैं.

अमेरिका में ओबामा प्रशासन के दौरान पीएम मोदी ने बराक अबोमा के साथ रिकॉर्ड आठ बार बैठकें की थीं. पीएम मोदी ने तीन बार वाशिंगटन की यात्रा की जबकि ओबामा ने ऐतिहासिक रूप से वर्ष 2015 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, America, Donald Trump, PM Modi In US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com