नागपुर पुलिस ने लैंडर 'विक्रम' से पूछा, कहां हो.... संपर्क करो, नहीं काटेंगे चालान

नागपुर पुलिस चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर अपने एक दिलचस्प ट्वीट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है.

नागपुर पुलिस ने लैंडर 'विक्रम' से पूछा, कहां हो.... संपर्क करो, नहीं काटेंगे चालान

नागपुर पुलिस के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है

नई दिल्ली:

नागपुर पुलिस चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर अपने एक दिलचस्प ट्वीट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है. इस ट्वीट में पुलिस ने 'विक्रम' से जवाब देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सिग्नल तोड़ने के लिये उसका चालान नहीं किया जाएगा. 'विक्रम' का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान उसकी सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रहने के दौरान इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया था. इसरो प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा था कि लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. नागपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, 'प्रिय विक्रम, कृपया जवाब दो. हम सिग्नल तोड़ने पर तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे.' 

Chandrayaan 2: चांद पर कहां और किस हाल में है 'विक्रम लैंडर', ISRO के अधिकारी ने हटाया पर्दा

सोशल मीडिया पर नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है और उसके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ भी हो रही है. ट्वीट को कुछ ही घंटों के अंदर ही 31 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया और नौ हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया. नागपुर पुलिस ने फिल्म शोले के एक मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए एक और ट्वीट साझा कर ISRO के ऐतिहासिक मिशन की सराहना की.इस ट्वीट में कहा गया, “दूसरों ने कितने अटेंप्ट किये...सरदार 9...और इसरो ने...सरदार एक. दूसरों ने 9 और इसरो ने 1..फिर भी इतनी सक्सेस मिल गई. बहुत गर्व की बात है ये.”

क्या सफल होगा चंद्रयान-2 मिशन? चंद्रमा पर विक्रम लैंडर मिलने के बाद ISRO के पास क्या हैं विकल्प, 12 प्वाइंट् में पढ़ें

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महाराष्ट्र पुलिस अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को जागरुक करने के लिये अक्सर हलके-फुलके अंदाज में हास्यबोध लिये संदेश साझा करती है. इस बार उसने इसरो की प्रशंसा में संदेश साझा किये.