दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक शख्स की लूट के बाद पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है.
मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक, 19 फरवरी को रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर करोलबाग थाने में सूचना मिली कि एक शख्स लहूलुहान हालात में सड़क पर पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि फैज रोड के फुटपाथ के पास एक गली में एक बेहोश और घायल व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था, जिसके मुंह और सिर को कुचल दिया गया था. पास ही पत्थर और पत्थर के टुकड़े पड़े थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि बिना देर किए घायल को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पीड़ित की पहचान 32 साल के रवि के रूप में हुई. रवि मलका गंज का रहने वाला था.
मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे का बैग और मोबाइल फोन गायब है. मृतक करोल बाग में एक जूते की दुकान में काम करता था, मृतक की पत्नी और 3 साल का एक बच्चा है.
पुलिस ने हत्या और लूट का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग में पाया गया कि दो आरोपी पीड़ित को पत्थरों और लातों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे थे और उसके बाद वे पीड़ित के बैग और अन्य सामान के साथ पंचकुइया रोड की ओर भाग गए और उन्होंने पंचकुइया से एक ऑटो लिया और पटेल नगर की ओर भाग गए.
सीसीटीवी कैमरे की आगे की स्कैनिंग पता चला कि ऑटो छोड़कर बलजीत नगर के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हो गए. इसके बाद बलजीत नगर और आनंद पर्वत में छापेमारी की गई. इसके बाद दोनों आरोपियों विशाल गोस्वामी और मोहित गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे इस घटना में शामिल थे. आरोपी व्यक्तियों के कहने पर बैग, पर्स और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया और जिस पत्थर के टुकड़े से हत्या की गई वो भी बरामद कर लिया गया.
पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि वे शराब के आदी हैं और नशे के नाम पर छोटे-मोटे अपराध करने लगे. घटना वाले दिन फैज रोड पर देखा कि एक व्यक्ति अकेला जा रहा है. हम दोनों आनन-फानन में उसके पास गए और उसे रोककर लूट की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया तो हम दोनों ने मिलकर उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर मारा, तो वह पत्थर दो टुकड़ों में टूट गया, लेकिन वह व्यक्ति अपना बैग नहीं छोड़ रहा था. तभी दोनों आरोपियों ने पीड़ित को लात मारकर घायल कर दिया और उस व्यक्ति को लूट लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं