विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2021

मुंबई : वर्सोवा में LPG के एक गोदाम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर, 4 जख्मी

आग सुबह करीब 10 बजे लगी है. शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर में धमाके से लगी है.

मुंबई : वर्सोवा में LPG के एक गोदाम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर, 4 जख्मी
जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई:

मुंबई अंधेरी के वर्सोवा इलाके में LPG के एक गोदाम में बुधवार को आग लग गई.दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इसमें 4 लोगों के जख्मी होने की खबर है. चारों जख्मी गोदाम में काम करने वाले मजदूर हैं. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. आग सुबह करीब 10 बजे लगी है. शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर में धमाके से लगी है. छोटे गैस सिलेंडरों का गोदाम है. गोदाम वैध था या अवैध था इसकी जांच की जाएगी. गोदाम मालिक को हिरासत में लिया गया है

बता दें, मंगलवार को मुंबई में नवी मुंबई के तलोजा औद्योगिक इलाके में चार फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गयी थी. ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया था कि मंगलवार को दिन में 11 बजकर 50 मिनट के आसपास लगी आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

मुंबई : ट्रक में अचानक लगी आग, तेज धमाकों के साथ फटे 5 सिलेंडर

आरंभिक सूचना के मुताबिक एक फैक्ट्री से आग की शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे यह पास की तीन इकाइयों तक पहुंच गयी. इन तीनों फैक्ट्री में तेजाब, पैकेजिंग और कपड़े से जुड़ा काम होता है. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire, Mumbai Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com