विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2021

मुंबई में कोविड-19 के 283 मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 7,66,791 हो गई है तथा मृतक संख्या 16,363 बनी हुई है. फिलहाल 1948 उपचाराधीन मरीज हैं और 7,45,903 ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में मुंबई में ऐसी 19 इमारतें हैं जिन्हें सील कर दिया गया है.

मुंबई में कोविड-19 के 283 मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं
इस साल 17 अक्टूबर और 11 एवं 15 दिसंबर को भी किसी मरीज की मौत का मामला नहीं आया था.
मुंबई:

मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 283 नए मामले आए. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मार्च 2020 में मुंबई में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद से यह चौथा मौका है जब किसी दिन संक्रमण से मौत का मामला नहीं आया. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल 17 अक्टूबर और 11 एवं 15 दिसंबर को भी किसी मरीज की मौत का मामला नहीं आया था.

देश में कोरोना वैक्सीन की 137 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 7,66,791 हो गई है तथा मृतक संख्या 16,363 बनी हुई है. फिलहाल 1948 उपचाराधीन मरीज हैं और 7,45,903 ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में मुंबई में ऐसी 19 इमारतें हैं जिन्हें सील कर दिया गया है. किसी परिसर में पांच या इससे अधिक मामले मिलने पर इमारतों को सील कर दिया जाता है.

नवी मुंबई में एक ही स्‍कूल के 18 बच्‍चे कोरोना से संक्रमित, अब तक 815 से ज्‍यादा बच्‍चों की टेस्टिंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com