महानगर मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 20,181 नए मामले दर्ज किए गए, यह संख्या बुधवार को दर्ज किए गए मामलों से करीब पांच हजार ज्यादा है. इस दौरान चार लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है. ऐसे में लॉकडाउन को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं. पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि मुंबई में कोविड के डेली मामले 20,000 के पार जाने पर लॉकडाउन जैसा प्रतिबंध लगाया जा सकता है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि मुंबई में लॉकडाउन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज फैसला लेंगे.
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार की स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और कुछ दूसरे अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी, जिसमें लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा हुई थी. लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं, सवाल पर टोपे ने कहा कि 'सरकार मुंबई के आंकड़ों को बहुत ध्यान से देख रही है और इसपर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री लेंगे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उपनगरों धारावी, दादर और माहिम में भी केसों की संख्या बढ़ी है. धारावी में 24 घंटों में 107, दादर में 223 और माहिम में 308 नए मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र राज्य में 24 घंटों में कोरोना के 36265 नए केस दर्ज किए गए और इस अवधि के दौरान 13 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई. महाराष्ट्र में गुरुवार को दर्ज कोरोना मामलों में से 79 ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं.
दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 15 हज़ार से ज्यादा नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 15% के पार
बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बयान के अनुसार, दर्ज हुए 20, 181 मामलों में से करीब 85 फीसदी (17154) बिना लक्षण के हैं. गुरुवार को 1170 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी जबकि 106 को ऑक्सीजन सपोर्ट की. गुरुवार को दर्ज किए गए इन मामलों के साथ ही महानगर मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 79, 260 पहुंच गई है.मुंबई में अब तक 16,388 लोगों को कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी है.
मुंबई ही नहीं, पूरे देश में कोरोनावायरस इस समय कहर बरपा रहा है. देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 90,928 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए, जो बुधवार की तुलना में 56.5 फीसदी अधिक रहे. कल 58,097 नए कोरोना केस रिपोर्ट हुए थे. पिछले 24 घंटे में 325 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है. देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 4,82,876 पर पहुंच गया है.कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की कम संख्या से देश में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,85,401 हो गई है अर्थात् 2,85,401 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है.बीते 24 घंटे के दौरान 19,206 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं. वहीं, अब तक कुल 3,43,41,009 लोग कोरोना को हारकर जंग जीतने में कामयाब रहे. रिकवरी रेट मौजूदा समय में 97.81 प्रतिशत पर आ गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं