महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए. इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में 35, पुणे में 4, रायगढ़ में 2, कोल्हापुर में 2 और ठाणे तथा लातूर में एक-एक नए मरीज मिले हैं.
मुंबई में अब कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 183 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में पॉजिटिव मामले 210 तक पहुंच गए हैं. हालांकि अब तक 81 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 6,819 सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 210 में ये संक्रामक रोग पाए गए हैं, इनमें से 183 सिर्फ मुंबई से हैं.

गौरतलब है कि कोविड मरीजों की संख्या में छिटपुट वृद्धि केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य राज्यों में भी देखी जा रही है.
केरल में मई महीने में कोविड-19 के 273 मामले सामने आए. कर्नाटक में अब तक सामने आए कोविड-19 के 35 सक्रिय मामलों में से 32 बेंगलुरु से हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन विशाखापत्तनम में और एक रायलसीमा क्षेत्र में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं