विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2011

मुंबई हमले : अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं

मुंबई धमाकों के तीन दिन बीतने के बाद भी जांच एजेंसियों को किसी पुख्ता सबूत की तलाश है। कुछ छिटपुट सुरागों के सहारे वे आगे बढ़ रही हैं।
मुंबई: मुंबई धमाकों के तीन दिन बीतने के बाद भी जांच एजेंसियों को किसी पुख्ता सबूत की तलाश है। कुछ छिटपुट सुरागों के सहारे वे आगे बढ़ रही हैं। जांच एजेंसियों को उस स्कूटर से कुछ सुराग मिलने की उम्मीद थी जो जवेरी बाज़ार में बुरी हालत में मिला था। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अहमदाबाद का निकला और इसका मालिक मेहसाणा का है जो मुंबई में रहता है। उससे पुलिस ने पूछताछ भी की है। हालांकि उससे ज्यादा कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। इसके अलावा एक ई−मेल एड्रेस भी मिला है जो धमाके के बाद किसी दूसरी जगह से भेजा गया है। कुछ जानकारी कल्याण के एक गेस्ट हाउस से भी आ रही है जहां एक शख्स के मुताबिक 11 जुलाई की रात दो लोग संदिग्ध किस्म की बात कर रहे थे। अब पुलिस गेस्ट हाउस में रह रहे लोगों की पड़ताल में जुटी है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, सुराग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com