लखनऊ:
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को सत्ता का घमंड नहीं करने की हिदायत देते हुए पार्टी के लक्ष्य-2014 को भेदने के लिए सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे को ही बहुमत मिलेगा। सपा को इस बात के लिए होशियार रहना होगा कि उसके वोट में सेंध न लगने पाए। विधानसभा चुनाव में सपा को सभी जातियों और वर्गों ने वोट देकर बहुमत दिलाया है इसलिए कार्यकर्ता घमंड नहीं करें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका निवारण कराएं। उन्होंने कहा कि सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह देखें कि कोई पात्र व्यक्ति या लड़की बेरोजगारी भत्ता एवं कन्या विद्याधन से वंचित न रहे।
कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत देते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें लोकतांत्रिक समाजवाद में विश्वास है। पार्टी में ‘दबी मुट्ठी, खुली जबान’ की नीति है, यानी यहां अनुशासन के साथ बोलने की आजादी है।
यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार पर निगाह रखें क्योंकि पार्टी की सरकार में बेईमानी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा ‘आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की जीत पर विपक्षी पार्टियों के अनेक राष्ट्रीय नेताओं को जलन तथा आश्चर्य है, लेकिन इससे पार्टी का सम्मान बहुत बढ़ा है। अब हमें केन्द्र में अपनी पूरी ताकत से पहुंचना है।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं