मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Moena) का क्राइम ग्राफ हमेशा ऊप रहता. अकसर यहां से अपराध से जुड़ी कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है. अब लॉकडाउन (Lockdown) में अपराधियों ने यहां के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ताजा मामला मुरैना के बनखंडी क्षेत्र का है. आज शनिवार की दोपहर बनखंडी रोड के एक किलोमीटर के क्षेत्र में दो दर्जन बाइक सवारों ने कोहराम मचा दिया. बदमाशों ने कई राउंड फायर भी किए. हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया. बदमाशों की फायरिगं में डॉक्टर के पास जा रही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है. घटना के बाद पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है. आरोपियों से घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.
विवाद की जड़ में फेसबुक कमेंट
लोगों की मानें तो विवाद की जड़ में फेसबुक पर हुई कमेंटबाजी है. फेसबुक पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी. यह बात मई की है, तब दोनों पक्ष ने एक दूसरे को धमकी दी थी. लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक को मारा पीटा भी गया था. मामला इतना बढ़ा कि रविनगर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव व गोलीबारी होने लगी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हथियारबंद बदमाशों ने बनखंडी में मचाया आतंक
आज दोपहर के वक्त दो दर्जन से अधिक बाइकों पर सवार हथियारबंद नकाबपोशों ने बनखण्डी रोड पर आतंक मचाया. बदमाशों ने क्षेत्र में कई राउंड फायर किए. आधा दर्जन बसों पर गोलियां चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. कुछ घरों को निशाना बनाकर भी गोलियां चलाईं गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवाओं को हिरासत में लिया है. कोतवाली पुलिस द्वारा हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों पर कार्यवाही की जा रही है।
(उपेंद्र गौतम के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं