इस साल एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. बता दें कि दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा तक की यात्रा पर हर साल लाखों श्रद्धालु जाते हैं. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पिछले सप्ताह श्रद्धालुओं के लिये ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी. उन्होंने बताया कि बालटाल और चंदनवाड़ी मार्गों से होकर गुजरने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिये पंजीकरण प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हो गयी थी.किसी को भी विशेष दिन और मार्ग के लिये वैध अनुमति के बिना यात्रा शुरू करने की इजाजत नहीं होगी. श्रद्धालुओं का पंजीकरण 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की 440 निश्चित शाखाओं से शुरू किया गया है. 46 दिवसीय यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन 15 अगस्त को होगा.
अमरनाथ यात्रा से लौटकर : कैसे पहुंचे हम तीन दिन में दिल्ली से पवित्र अमरनाथ गुफा तक...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि पिछले साल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक वाहन में सवार 13 तीर्थयात्री गुरुवार को घायल हो गए थे . एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पीड़ित उस काफिले में शामिल थे जो 3,419 तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को लेकर जा रहा था. इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु भी शामिल थे. ये तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे.
अमरनाथ यात्रा से लौटकर : कैसे पहुंचे हम तीन दिन में दिल्ली से पवित्र अमरनाथ गुफा तक...
उन्होंने बताया था कि यह हादसा यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के पास तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ. हादसा उस समय हुआ जब टैंपो के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक से जा टकराया.
अधिकारी ने बताया था कि घायल तीर्थयात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बतायी गई है और उन्हें यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 10 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश में झांसी के रहने वाले हैं जबकि तीन अन्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं.
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत
इस बीच पिछले दो हफ्तों में 1 लाख 33 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं. अधिकारियों के मुताबिक, '28 जून से शुरू हुई यात्रा के बाद से करीब 1 लाख 33 हजार 481 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं. केवल बुधवार को 15,696 तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे थे.'आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ खत्म होगी.
Video: जारी है अमरनाथ यात्रा, स्थानीय लोग कर रहे हैं स्वागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं