विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2015

दिल्ली में चार दिन पहले पहुंचा मॉनसून

दिल्ली में चार दिन पहले पहुंचा मॉनसून
नई दिल्ली: मॉनसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। इस बार मॉनसून चार दिन पहले ही दिल्ली पहुंचा है। हर साल अमूमन दिल्ली में 29 जून को मॉनसून दस्तक देता था। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 8:30 बजे वातावरण में 93 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में बारिश, मॉनसून, मॉनसून बारिश, मौसम, Delhi Rain, Monsoon, Monsoon Rain, Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com