विज्ञापन

UP में 25 अप्रैल तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 32 जिलों में लू की चेतावनी, रातें भी होंगी गर्म

UP Weather Alert Severe Heatwave: उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. इससे पहले मंगलवार को प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. दूसरे नबर पर सुल्तानपुर रहा, जहां का पारा 43.4 डिग्री रहा.

UP में 25 अप्रैल तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 32 जिलों में लू की चेतावनी, रातें भी होंगी गर्म
UP Weather Alert: भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

UP ka Mausam, UP Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बुधवार 22 अप्रैल को 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभाग में गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं. सुबह से धूप तेज हो रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है. 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. दूसरे नबर पर सुल्तानपुर रहा, जहां का पारा 43.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 25 अप्रैल तक ऐसी ही गर्मी रहेगी. विभाग की ओर इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान दिन में ही रात में भी गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा.  

इन जिलों में लू का अलर्ट 

प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, लखीमपुर खीरी,  सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, पीलीभीत, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और शाहजहांपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है.  

भीषण गर्मी के असर से बदला स्कूलों का समय 

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. 21 अप्रैल से बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खुल रहे हैं. इसी तरह 22 अप्रैल से निजी स्कलों के खुलने का समय भी 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तय कर दिया गया है. 

'मेजर' की दुल्हन ले गया प्रेमी, बारात निकलने से पहले सनी देओल स्टाइल में किया ये ऐलान, दूल्हा घर से नहीं निकला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Ka Aaj Ka Mausam, UP Me Aaj Ka Mausam, UP Heatwave Alert, Uttar Pradesh Weather Update, Up News, Uttar Pradesh News, Up Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com