प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को लंदन की 19 लाख पाउंड कीमत वाली एक संपत्ति के धनशोधन मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए दुबारा समन भेजा है. वाड्रा से दिल्ली के जामनगर हाउस स्तिथ ED के दफ़्तर में पूछताछ होगी. लंदन में स्तिथ कई बेनामी सम्पतियों के मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मामला दर्ज किया था. आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ कारोबारी रिश्ते और उससे मिले प्रॉफिट के मसले पर भी ईडी पूछताछ करेगी. हालांकि ED फिलहाल रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार नहीं कर सकती है क्योंकि कोर्ट की तरफ से उन्हें 2 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली हुई है. हालांकि कोर्ट ने आदेश दिया था कि जब भी ED पूछताछ के लिए बुलाए तो उन्हें हाजिर होना होगा. तब रॉबर्ट वाड्रा और उनके वकील ने कोर्ट को पूछताछ में सहयोग करने का आश्वासन दिया था.
ईडी के एक अधिकारी ने यहां सोमवार को बताया, "उन्हें (वाड्रा को) एजेंसी के समक्ष मंगलवार सुबह 10.30 बजे पेश होने को कहा गया है." नया समन दिल्ली की एक अदालत द्वारा शनिवार को वाड्रा के अंतरिम जमानत की अवधि 2 मार्च तक के लिए बढ़ाए जाने के बाद जारी किया गया है. इससे पहले निदेशालय ने वाड्रा ने इस मामले 6, 7 और 9 फरवरी को 24 घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की थी. यह मामला 19 लाख पाउंड की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा है, जो कथित तौर पर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के पति वाड्रा से संबंधित है. उनसे बीकानेर जमीन मामले में भी ईडी ने जयपुर में दो बार पूछताछ की थी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
75 वर्षीय मां से ED की पूछताछ पर भावुक हुए रॉबर्ट वाड्रा, Facebook पोस्ट में लिखी यह बात...
ईडी ने शुक्रवार को वाड्रा के दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित घर की 4.43 करोड़ रुपये की स्थायी संपत्ति को जब्त कर लिया. यह घर वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्रा. लि. के नाम पर है. अदालत ने 2 फरवरी को वाड्रा को 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी और उनसे 6 फरवरी को जांच में शामिल होने को कहा था.
ईडी ने मनोज अरोड़ा के खिलाफ धनशोधन का मामला तब दर्ज किया था जब आयकर विभाग द्वारा 2015 के धनशोधन मामले के तहत भगोड़े हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ चल रही जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आई थी. ईडी का दावा है कि अरोड़ा, वाड्रा के स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी का कर्मचारी है, जिसे वाड्रा के विदेश स्थित अघोषित संपत्तियों की जानकारी है और वह धन की व्यवस्था करने में सहायक था.
VIDEO: रॉबर्ट वाड्रा की अंतरिम जमानत 2 मार्च तक बढ़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं