मोदी का मतलब 'विकसित भारत का निर्माता' : वेंकैया नायडू

मोदी का मतलब 'विकसित भारत का निर्माता' : वेंकैया नायडू

पीएम नरेंद्र मोदी और वेंकैया नायडू का फाइल फोटो...

नई दिल्‍ली:

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरनेम मोदी को 'नई व्याख्या' दी है। उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है 'मेकर ऑफ डेवलप्ड इंडिया' यानी विकसित भारत का निर्माता।

इसी तरह की एक लाइन की व्याख्या देने के लिए मशहूर नायडू ने प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा बदलाव लाने वाला भी करार दिया। उन्होंने कहा कि हम मोदी को 'मेकर ऑफ डेवलप्ड इंडिया' कह सकते हैं।

नायडू ने आज यहां कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने रास्ता दिखाया। अब हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास मोदी जैसे नेता हैं। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि मोदी विकसित भारत के निर्माता हैं। हम हमेशा बदलाव लाना चाहते हैं। हम दूसरे दलों की अच्छी बातें लेने को तैयार हैं। यह सरकार देश में बदलाव लाना चाहती है।' उन्होंने कहा कि पूर्व के समाजवाद के मॉडल ने देश का नुकसान किया है। इस सरकार का मकसद सुधार, प्रदर्शन और बदलाव है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नायडू ने कहा कि उनकी सरकार गरीबी उन्मूलन, निरक्षरता तथा शहरी-ग्रामीण विभाजन, भ्रष्टाचार को समाप्त करने और सामाजिक बुराइयों से निपटने के लिए काम कर रही है।