राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार को मोदी सरकार पर देश को अंधेरे में धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी नीति और नीयत दोनों खराब हैं. सचिन पायलट ने कहा, ''सब लोगों को लगता है कि देश की जनता का वोट हमारी जेब में है लेकिन लोकतंत्र में नौजवान, किसान और आम लोगों की आवाज को कोई दबा नहीं सकता.'' उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं को खोखला करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है. जयपुर (Jaipur) में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि बढ़ती खाद्य कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि "महंगाई का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं.. यह मुद्दा पूरे देश का.. पूरे हिंदुस्तान का है.. और मैं ऐसा मानता हूं कि इस रैली के माध्यम से आने वाले समय की राजनीति को दिशा मिलेगी".
उन्होंने कहा, ''वे लोग जो दिल्ली में घमंड और अहंकार से राज करते हैं, जिनकी नीति और नीयत दोनों खराब है. इन लोगों ने इस देश को अंधकार में धकेलने का काम किया है. इनकी नाक के नीचे देश की सीमाओं पर आक्रमण हो रहा है, ये लोग जो कहते थे किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे.. उन लोगों को यह संदेश जयपुर से जाना चाहिए कि आप लोग गद्दी पर हमेशा तक नहीं बैठोगे.''
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कृषि कानून क्यों बने और क्यों वापस लिए गए, सरकार स्पष्ट करे : NDTV से बातचीत में सचिन पायलट
उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी की जेब पर डकैती डालने का काम आप (केन्द्र सरकार) ने किया है, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाने की सामग्री, फल फूल, साग सब्जी तेज जो भी बाजार में मिलता है उसकी कीमत आसमान छू रही है उसके जिम्मेदार आप लोग (केन्द्र सरकार) हो और आप लोगों को (केन्द्र सरकार) को मजबूर होकर जैसे आपने तीनों कृषि कानून वापस लिये थे.. उसी तरह आज इस रैली को देखकर केन्द्र की सरकार को सर झुकाना पड़ेगा और कीमतों में कमी लानी पडेगी.''
राजस्थान : अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल, 15 नए मंत्री शामिल
उन्होंने कहा कि देश के लोग ध्रुवीकरण करके, मजहब के नाम पर लोगों को बांट कर, प्रांत के नाम पर, जाति के नाम पर वोट मांगने वालों से थक चुका है और आज बदलाव चाहता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अगर भाजपा को कोई चुनौती दे सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है. उन्होंने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे और आने वाले समय में दो ढाई साल बाद जब चुनाव होगा तो 2024 में बीजेपी राजग के शासन का समापन होगा.. उसकी गूंज आज जयपुर से जायेगी और पूरा देश इस बात को मानेगा कि कांग्रेस के तिरंगे के साथ बीजेपी को हराना संभव है. उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है.. भाजपा के किसी एक नेता ने आजतक यह नहीं कहा कि हम महंगाई पर नियंत्रण लायेंगे, कोई झूठा आश्वासन देने को तैयार नहीं है.
सचिन पायलट बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, वो पूरी मजबूती से निभाएंगे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं