यह ख़बर 10 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

यूपी की सीट से चुनाव लड़ें मोदी, जनता सिखा देगी सबक : मुलायम

खास बातें

  • समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मोदी फैक्टर काम नहीं कर पाएगा।
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मोदी फैक्टर काम नहीं कर पाएगा।

यादव बुधवार को रामपुर में कैबिनेट मंत्री आजम खान की मां के निधन पर शोक जताने गए थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अलग मिजाज का प्रदेश है। यह गुजरात जैसा नहीं है। यहां पर नरेंद्र मोदी फैक्टर काम नहीं कर पाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सपा प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़कर देखें। यहां की जनता उन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी मोदी को सबक सिखाने में पीछे हटने वाले नहीं है।