विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह के मोबाइल फोन किए गए सीज

एऩसीबी ने श्रुति मोदी का भी फोन सीज किया था. ऐसी जानकारी है कि जितने लोगो को पूछताछ के लिए बुलाते है सबके फोन सीज करते है.

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह के मोबाइल फोन किए गए सीज
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Deepika Padukone) और श्रद्धा कपूर से कई घंटों तक पूछताछ की. ऐसा बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, करिश्मा प्रकाश इन सभी का फोन एनसीबी ने आज पूछताछ के बाद सीज किया है. 

सूत्रों के मुताबिक इन सभी के फोन के डाटा को रिकवर किया जाएगा और जांच के लिए ब्रेक किया जाएगा. आपको बता दें कि इस केस में इससे पहले जया साह, मधु मांटेना, ध्रुव के फोन भी सीज किए हुए है. एऩसीबी ने श्रुति मोदी का भी फोन सीज किया था. ऐसी जानकारी है कि जितने लोगो को पूछताछ के लिए बुलाते है सबके फोन सीज करते है.

यह भी पढ़ें- एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से 6 घंटे तक की पूछताछ

बता दें कि दीपिका आज सुबह एनसीबी के दफ्तर पहुंची. एनसीबी ने उनसे छह घंटे तक पूछताछ की. अभिनेत्री से मुंबई के कोलाबा में एवलिन गेस्ट हाउस में पूछताछ की गई, जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विशेष जांच टीम का बेस है. दीपिका के बाद एनसीबी दफ्तर पहुंची एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी सवाल-जवाब किए गए. वहीं, सारा अली खान भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंच चुकी थी.

इससे पहले, शुक्रवार को NCB ने दीपिका की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) से पूछताछ की थी. उनके अलावा, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से भी सवाल-जवाब किए गए थे. करिश्मा प्रकाश शनिवार को फिर पूछताछ के लिए पहुंची हैं. संभव है कि दीपिका और उनकी टैलेंट मैनेजर को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है.

एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से 6 घंटे तक की पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Paddukone, Shradha Kapoor, Rakulpreet Singh, NCB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com