रांची:
झारखंड विधानसभा में सोमवार को अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए एक विधायक ने अपना कुर्ता फाड़ डाला और बाकी विधायकों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद बैठक को स्थगित कर देना पड़ा।
सुबह 11 बजे बैठक प्रारंभ होते ही विपक्षी झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक, कांग्रेस और राजद के विधायकों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर शोरगुल और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के विधायक समरेश सिंह ने अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए अपना कुर्ता फाड़ डाला जिसके कारण अध्यक्ष सीपी सिंह को बैठक करीब एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।
12 बजे जब बैठक फिर शुरू हुई तब भी हंगामा जारी रहा जिसके कारण बैठक को साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर देना पड़ा।
विपक्षी सदस्य राज्य में कार्यरत अर्धशिक्षण कर्मचारियों को नियमित करने, विस्थापित लोगों की समस्याओं पर विचार के लिए आयोग बनाने और रांची के बाहरी इलाके में स्थित नागरी गांव के लोगों की अधिग्रहीत की गई भूमि उन्हें लौटाने समेत विभिन्न मांगें उठा रहे थे।
विधायक प्रदीप यादव और समरेश सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष के आसन के समक्ष नारेबाजी कर रहे थे तभी समरेश सिंह ने अध्यक्ष के आसन के सामने आकर अपना कुर्ता फाड़कर विरोध जताया।
सदन की कार्यवाही दोबारा स्थगित होते ही विपक्षी दलों के अधिकतर सदस्य सदन के मुख्य द्वार पर आ गए और उन्होंने वहां भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
आज इन्हीं मसलों पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और विपक्ष झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक और कुछ अन्य संगठनों ने रांची के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन के साथ रांची बंद का आयोजन किया जिससे शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jharkhand Assembly, MLA Ripped Open His Shirt, Samresh Singh, झारखंड विधानसभा, विधायक ने शर्ट फाड़ी, समरेश सिंह