विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2013

नोएडा : नाबालिग लड़की से बलात्कार

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की बाज़ार जा रही थी तभी आरोपी ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण किया। जिसके बाद पीड़िता के साथ कार में दुषकर्म किया। ये घटना रविवार सुबह की है। लड़की के घर वापस न लौटने पर परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवार वालों को आरोपी पर शक था, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी के बारे में छानबीन की और उसके कार के नंबर के ज़रिये उसतक पहुंच गई। आरोपी अस्पताल का मैनेजर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोएडा में रेप, नाबालिग से रेप, Rape In Noida, Minor Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com