विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2012

बुलंदशहर में भाई ने ही लूटी नाबालिग बहन की इज्जत

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
13 वर्षीय यह बालिका अपने घर पर पढ़ रही थी, जबकि उसके सभी परिवारजन खेत गए थे। इसी दौरान उसके सगे ताऊ का लड़का घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार किया।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के गांव गंगाबास में ताऊ के लड़के ने अपनी नाबालिग बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी गुलाब सिंह ने बतया कि थाना अहमदगढ़ के ग्राम गंगाबास में शनिवार सुबह 11 बजे एक किसान परिवार की 13 वर्षीय बालिका अपने घर पर अकेली पढ़ रही थी और उसके सभी परिवारजन खेत गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी के सगे ताऊ का लड़का संजू घर में घुसा और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। बालिका बेहोश हो गई और बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन खून से लथपथ बालिका को तुरंत थाने लेकर पहुंचे।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी संजू का सेना में चयन हो गया है तथा 6 सितम्बर को उसको आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए जाना था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बलात्कारी भाई, बहन से रेप, उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं, Rapist Brother, Girl Raped By Brother, Rape Cases In UP