दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने हत्या की एक अनसुलझी गुत्थी को सुलझाते हुए लूट और हत्या के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. यह मामला 7 फरवरी का है जब शाहबाद डेयरी इलाके में DDA PARK में एक युवती का शव बरामद हुआ था. युवती की चाकुओं से गोद कर दी गयी थी. शव मिलने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए स्पेशल स्टाफ की विशेष टीम का गठन किया गया जो लगातार इस पर दिन रात काम करती रही. आखिर काफी मशक्कत के बाद लगातार पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने सेक्टर 29 रोहिणी नहर रोड के पास से एक नाबालिग को हत्या के आरोप में पकड़ लिया और उससे गहन पूछताछ की गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग शाहबाद डेयरी का रहने वाला है. वह और उसके दोस्त जयपुर गए थे जहां उन्होंने किसी फैक्ट्री में काम शुरू कर दिया. वहां उसके दोस्त दीपू ने काव्या नाम की एक युवती से दोस्ती की ओर उसे शादी करने के बहाने से अपने साथ बहला फुसला कर दिल्ली ले गया. उन्होंने 6 फरवरी को जयपुर छोड़ा और रात को दिल्ली आ गए. उसके बाद आरोपियों ने अपने 2 और दोस्तों को बुलाया और युवती को सेक्टर 28 रोहिणी में किसी सुनसान पार्क में ले गए.
दिल्ली के करोलबाग में लूट की वारदात, विरोध करने पर सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, 2 गिरफ्तार
आरोप के मुताबिक नाबालिग और उसके 4 साथियों ने बेरहमी से चाकुओं से गोद कर उस युवती की हत्या कर दी और उसके पास से 98,000 हजार रुपए, कान की बालियां, नाक की बाली, उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए. नाबालिग ने बताया कि आरोपियों ने युवती को लूटने के लिए यह प्लान बनाया था और फिर उसकी हत्या कर दी . उससे हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है. उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है.
दिल्ली : रोडरेज मामले में अंगूरी बाग इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं