विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2011

सीबीआई के 24 अधिकारियों को विशिष्ट पदक

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस-2011 के अवसर पर सीबीआई के 24 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। विशिष्ट सेवा के लिए पांच अधिकारियों, कार्मिकों को राष्ट्रपति पुलिस प्रदान किए गए हैं जबकि 19 अन्य अधिकारियों, कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों के नाम है-- बीपी बागची (अपर पुलिस अधीक्षक), रमण राजाराम त्यागी (अपर पुलिस अधीक्षक), सोमराज ठाकुर (पुलिस उपाधीक्षक), सन्तराम नागर (सहायक उपनिरीक्षक) एवं जगदीश चन्द (प्रधान सिपाही)। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में एलएस पदम कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक), नगेन्द्र प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक), सीएस मोनी (पुलिस उपाधीक्षक), महेश कुमार पुरी (पुलिस उपाधीक्षक), रोहित श्रीवास्तव (पुलिस उपाधीक्षक), महेश कुमार (पुलिस उपाधीक्षक), गुल मोहम्मद अंसारी (निरीक्षक), टीवी जाय (निरीक्षक), भरत सिंह (निरीक्षक), संजय कुमार (उपनिरीक्षक), साइप्रिन समद (सहायक उपनिरीक्षक), नवल किशोर गुप्ता (सहायक उपनिरीक्षक), जीवन चन्द जोशी (प्रधान सिपाही), निर्मलजीत सिंह (प्रधान सिपाही), रघुविंदर सिंह (प्रधान सिपाही), मुंशी लाल (प्रधान सिपाही), लक्ष्मीचन्द (सिपाही), आईबी श्रीनिवासन (सिपाही) एवं संजय कुमार भटट (सिपाही) शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीबीआई, विशिष्ट, पदक