दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में हुई गोलीबारी का मास्टरमाइंड रांझा गिरफ्तार

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में हुई गोलीबारी का मास्टरमाइंड रांझा गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

दिसंबर 2015 में दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी के सरगना को पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी।

उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अजित सिंगला ने कहा कि मोहम्मद जमाल उर्फ रांझा (28) को प्राप्त सूचना के आधार पर सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से 20 जून को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था।

रांझा छह अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था और 2013 से फरार चल रहा था। उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

कड़कड़डूमा अदालत में पिछले साल हुई गोलीबारी कांड में हेडकांस्टेबल राम कंवर की मौत हो गई थी जबकि एक कैदी

इरफान उर्फ चैनी पहलवान घायल हो गया था।

पीड़ितों पर गोली चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो गिरोहों के बीच आपसी लड़ाई को इस

घटना का कारण बताया जाता है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com