विज्ञापन
This Article is From May 29, 2017

शहीद CRPF जवानों के परिवारों की मदद पर नक्‍सली नाराज, अक्षय कुमार और साइना नेहवाल को दी 'धमकी'

शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिवार की आर्थिक मदद पर नक्‍सली अक्षय कुमार और साइना नेहवाल से नाराज हैं.

शहीद CRPF जवानों के परिवारों की मदद पर नक्‍सली नाराज, अक्षय कुमार और साइना नेहवाल को दी 'धमकी'
अक्षय कुमार और साइना नेहवाल शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवार की मदद के लिए सामने आए हैं
  • माओवादियों ने इस मदद के खिलाफ पर्चे वितरित किए
  • कहा-गरीब लोगों और क्रांति का समर्थन करें सेलिब्रिटी
  • परिजनों की मदद के लिए आगे आए हैं अक्षय और साइना
छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अक्षय कुमार और साइना नेहवाल जैसे सेलिब्रिटी को भी 'चेतावनी' जारी कर रहे हैं.नक्‍सलियों ने सुकमा में मार्च में हुए हमले में शहीद सीआरपीएफ के 12 जवानों के परिवार की मदद करने वाले बॉलीवुड स्‍टार साइना नेहवाल और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के प्रति नाराजगी जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है.

जहां अक्षय कुमार ने हर जवान के परिवार को 9-9 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी वहीं साइना ने हर परिवार को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की बात कही है. माओवादियों (नक्‍सलियों) की ओर से बांटे गए पर्चों में कहा गया है, 'हम हमलों में मारे गए सीआरपीएफ जवानों के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय मदद की कड़ी आलोचना करते हैं. हम बड़ी शख्सियतों, फिल्‍मी कलाकारों, खिलाड़ि‍यों और सेलिब्रिटी से गरीब लोगों और क्रांति के समर्थन की अपील करते हैं. पुलिस के अत्‍याचार और मानवाधिकारों के उल्‍लंघन के खिलाफ इन्‍हें खड़ा होना चाहिए.'

रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के पर्चे बस्‍तर और उसके आसपास के क्षेत्र में मिले हैं. वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों की यह अपील उनके दोहरे रुख और उनके क्रूर चेहरे को बताती है. जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा (माले) की ओर से यह पर्चे वितरित किए गए हैं. नक्‍सलियों के अनुसार, जवानों को गरीबों और आदिवासियों पर किए गए अत्‍याचारों की सजा दी गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxalites, Maoists, Financial Help, CRPF Men, Akshay Kumar, Saina Nehwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com