विज्ञापन

Koffee With Karan में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की लगाई क्लास, बोलीं- फ्री में शो कर रहे हो?

Koffee With Karan Season 9 में अक्षय कुमार और रवि किशन ने कई मजेदार खुलासे किए. शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने फोन पर अक्षय कुमार की खिंचाई करते हुए उनके फ्री में शो करने पर भी चुटकी ली. वहीं रैपिड फायर राउंड में अक्षय के जवाबों ने सभी को हंसा दिया.

Koffee With Karan में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की लगाई क्लास, बोलीं- फ्री में शो कर रहे हो?
'फ्री में Koffee With Karan कर रहे हो?' ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की लगाई क्लास
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनके पति अक्षय कुमार 'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आए. शो के दौरान अक्षय ने ट्विंकल को फोन लगाया, लेकिन बातचीत में ट्विंकल ने मजाक-मजाक में उनकी अच्छी खिंचाई कर दी. स्पीकर पर हुई बातचीत में ट्विंकल ने सबसे पहले अक्षय को सुबह-सुबह तेज आवाज में भजन गाकर उनकी नींद खराब करने के लिए डांटा. उन्होंने कहा कि वो पिछली रात ठीक से सो नहीं पाईं और ऊपर से अक्षय ने सुबह 6 बजे तेज भजन चलाए और खुद भी जोर-जोर से गाने लगे.

ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं रात भर ठीक से सो नहीं पाई. फिर तुमने सुबह जल्दी उठा दिया. भला सुबह 6 बजे कौन भजन चलाता है? और उसके ऊपर तुम इतनी तेज आवाज में गा रहे थे, जैसे कोई बड़े गायक हो. मैंने तुमसे कितनी बार कहा है, कम से कम बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से बंद किया करो." इसके बाद ट्विंकल ने अक्षय से पूछा कि वह कहां हैं. अक्षय ने बताया कि वो 'कॉफी विद करण' के सेट पर हैं. इस पर ट्विंकल ने कहा कि हाल ही में उनकी करण जौहर से बात हुई थी और करण ने उन्हें शो के रैपिड फायर राउंड को जज करने के लिए बुलाया था.

फिर ट्विंकल ने यह सुनकर हैरानी जताई कि अक्षय शो में बिना किसी फीस के आए हैं. उन्होंने मजाक में कहा, "मुझे तो पता ही नहीं था कि तुम आज शो में जा रहे हो. क्या? तुम यह शो मुफ्त में कर रहे हो? मुझे तो बहुत हैरानी हो रही है."

ये भी पढ़ें: 'मनोज तिवारी को देखते ही छिप जाता हूं', Koffee With Karan में रवि किशन का मजेदार खुलासा, पवन सिंह पर भी कही बड़ी बात

इस पर करण जौहर भी मजाक में बोले,
 "अच्छा! तो क्या तुम्हें हर चीज के लिए पैसे चाहिए?"

शो के दौरान एक्टर रवि किशन भी मौजूद थे. उन्होंने अक्षय कुमार को अपना वायरल डांस स्टेप सिखाया, जिसमें उनका मशहूर स्वैग-वॉक मूव शामिल है. रैपिड फायर राउंड में अक्षय कुमार से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया. उनसे कहा गया कि अगर उन्हें एक साल तक सेक्स या एक साल तक वर्कआउट छोड़ना पड़े, तो वह क्या चुनेंगे? इस पर अक्षय ने अपने अंदाज में जवाब दिया,
 "क्या सेक्स खुद सबसे अच्छा वर्कआउट नहीं है?"

अक्षय कुमार और रवि किशन वाला यह एपिसोड ऐसे कई मजेदार खुलासों और हंसी-मजाक से भरपूर रहा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Akshay Kumar, Koffee With Karan, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com