विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी, कुछ तटीय क्षेत्रों में हुई बारिश

कुछ पूर्वी और दक्षिणी राज्यों को छोड़कर करीब-करीब पूरे देश में गर्मी का प्रकोप जारी है और उत्तर प्रदेश में झांसी सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी, कुछ तटीय क्षेत्रों में हुई बारिश
कुछ पूर्वी और दक्षिणी राज्यों को छोड़कर करीब-करीब पूरे देश में गर्मी का प्रकोप जारी है (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कुछ पूर्वी और दक्षिणी राज्यों को छोड़कर करीब-करीब पूरे देश में गर्मी का प्रकोप जारी है और उत्तर प्रदेश में झांसी सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर वेधशालाओं में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.8, 43.6, 45.9 और 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और अमृतसर दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश स्थानों पर तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. झांसी राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बिहार में कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाये रहने और हवा चलने के कारण तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. राज्य में 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे गर्म स्थान रहा.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hot Loo Winds, Mercury Shooting Up, Weather, Met Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com