'बीरबल ने ऐसे पकड़ा था सोने के चम्मच का चोर...' पढ़िए राज्यसभा में पर्रिकर ने सुनाई क्या कहानी

'बीरबल ने ऐसे पकड़ा था सोने के चम्मच का चोर...' पढ़िए राज्यसभा में पर्रिकर ने सुनाई क्या कहानी

नई दिल्ली:

राज्यसभा में अगस्तावेस्टलैंड चॉपर डील पर बहस के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी पर चुटकी लेते हुए कहा, ''आज अभिषेक मनु सिंघवी चले गए। उनका बड़ा नुकसान हो गया। इतनी अच्छी तरह उन्होंने मामला पेश किया कि एक बार तो मैं भी सोचने लगा। वे अच्छे वकील हैं, लेकिन एक बात महसूस हुई कि अगर केस कमजोर हो तो अच्छा वकील भी उस मुकदमे को जीत नहीं सकता।''

'बीरबल ने कैसे पकड़वाया चोर'
पर्रिकर ने कहा, ''एक कहानी सुनाना चाहता हूं। एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल को बुलाया। कहा- सोने का चम्मच चोरी हो गया है। बीरबल ने सारे नौकरों को बुलाया और कहा कि ये बांस पकड़ो। ये जादुई बांस है। जिसने चोरी की होगी, उसका बांस रातभर में चार इंच बढ़ जाएगा।'' ''जिसने चोरी की थी, वह बेचैन था। उसने अपना बांस चार इंच काट दिया। अगले ही दिन वह पकड़ा गया। लगता है कि आपने (कांग्रेस ने भी) अपने सारे बांस काट दिए हैं।''


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com