विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर पहुंचे गोवा, बजट पेश किया

गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को बताया कि पर्रिकर पूर्वान्ह लगभग 11.40 बजे गोवा के दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे और वहां से अपने आवास की ओर रवाना हो गए.

Also Read in
अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर पहुंचे गोवा, बजट पेश किया
मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
  • अग्नाशय संबंधी बीमारी की वजह से 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे
  • मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पणजी पहुंचे पर्रिकर
  • पर्रिकर ने विधानसभा में बजट पेश किया
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को पणजी पहुंचे और विधानसभा में बजट पेश किया. वह अग्नाशय संबंधी बीमारी की वजह से 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.

गोवा में कोई ड्रग माफिया नहीं लेकिन व्यापार, उपभोग और पारगमन के लिए हो रही तस्करी : मनोहर पर्रिकर

इससे गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को बताया कि पर्रिकर पूर्वान्ह लगभग 11.40 बजे गोवा के दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे और वहां से अपने आवास की ओर रवाना हो गए. लोबो ने कहा, "भगवान ने सबकी प्रार्थनाएं सुन लीं. वह फिलहाल घर पर हैं. उनकी इच्छाशक्ति मजबूत हैं इसलिए वह आज बजट पेश कर सकते हैं." 

सीएम पर्रिकर बोले, गोवा में आपका स्वागत है लेकिन सड़क पर 'यह काम' मत कीजिए....

पर्रिकर दोपहर मेें विधानसभा पहुंचेे और बजट पेश किया.

पर्रिकर को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि वह अग्नाशय संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं.

VIDEO: गोवा में सभी माइनिंग लीज रद्द
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Goa, Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com