नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायणम पार्ट 1 का लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर हो चुका है. फिल्म में भगवान राम की कहानी को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल सहित कुल 27 से ज्यादा कलाकार काम कर रहे हैं. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग 2027 में आएगा. रामायणम पार्ट 1 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक हैं. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ,जिसे खूब पसंद किया गया.
मुख्य किरदार
- रणबीर कपूर – भगवान राम
- साई पल्लवी – माता सीता
- यश – रावण (वे फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं)
- रवि दुबे – लक्ष्मण
- सनी देओल – हनुमान (पार्ट 1 में कम, पार्ट 2 में ज्यादा नजर आएंगे)
- अरुण गोविल – राजा दशरथ
- लारा दत्ता – रानी कैकेयी
अन्य खास कलाकार
- मोहित रैना – भगवान शिव
- इंदिरा कृष्णन – कौशल्या
- सोनल झा – सुमित्रा
- राजीव कुमार – राजा जनक
- आदिनाथ कोठारे – भरत
- नितिश शर्मा – शत्रुघ्न
- काजल अग्रवाल – मंदोदरी
- रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा
- अनुपम खेर – जटायु (आवाज)
- विवेक ओबेरॉय – विद्युतजिह्वा
- हरिष ऊथमन – विभीषण
- कुणाल कपूर – इंद्रदेव
- सोहेल नैय्यर – सुग्रीव
- शीबा चढ्ढा – मंथरा
- शिशिर शर्मा – वशिष्ठ
- आजिंक्य देओ – विश्वामित्र
- मुकेश तिवारी – अगस्त्य
- सोनिया बलानी – उर्मिला
- रिया कपूर – मांडवी
- सुरभी दास – श्रुतकीर्ति
रामायणम पार्ट वन में राम के वनवास, सीता हरण और रावण से युद्ध जैसी घटनाओं को दिखाया जाएगा. निर्देशक नितेश तिवारी ने बड़े बजट में यह महाकाव्य बनाया है. यश ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, प्रोडक्शन में भी हिस्सा लिया है.
यह भी पढ़ें | 18 साल पहले बैंकरप्ट हो गए थे 4000 करोड़ की रामायण की प्रोड्यूशर नमित मल्होत्रा, गंवा दी थी 90 फीदसी प्रॉपर्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं