विज्ञापन

18 साल पहले बैंकरप्ट हो गए थे 4000 करोड़ की रामायण की प्रोड्यूशर नमित मल्होत्रा, गंवा दी थी 90 फीदसी प्रॉपर्टी, 19 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

लॉस एंजिल्स के एकेडमी थिएटर में हाल ही में रामायणम फिल्म का प्रीमियर हुआ. वहां निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी जिंदगी की कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि 2008 की आर्थिक मंदी में उन्होंने अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति खो दी थी.

18 साल पहले बैंकरप्ट हो गए थे 4000 करोड़ की रामायण की प्रोड्यूशर नमित मल्होत्रा, गंवा दी थी 90 फीदसी प्रॉपर्टी, 19 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
18 साल पहले बैंकरप्ट हो गए थे 4000 करोड़ की रामायण की प्रोड्यूशर नमित मल्होत्रा
NDTV

लॉस एंजिल्स के एकेडमी थिएटर में हाल ही में रामायणम फिल्म का प्रीमियर हुआ. वहां निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी जिंदगी की कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि 2008 की आर्थिक मंदी में उन्होंने अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति खो दी थी. आज वही व्यक्ति दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन में से एक पर काम कर रहे हैं. रामायणम फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. नमित मल्होत्रा ने कहा कि वह यह शाम एकेडमी थिएटर में इसलिए रखना चाहते थे क्योंकि उनके लिए यह ऑस्कर जैसा पल है. 

नमित ने जीते आठ ऑस्कर

उनकी कंपनी डीएनईजी ने कुल आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं. इनमें से सात पिछले 11 सालों में विजुअल इफेक्ट्स के लिए मिले. उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन और डेनिस विलन्यूव जैसे बड़े निर्देशकों के साथ काम किया है.

नमित ने अपनी शुरुआत के बारे में बताया. 19 साल की उम्र में उन्होंने गैरेज से स्टार्टअप शुरू किया था. हालांकि की उनका परिवार फिल्मों से जुड़ा था. वह अपने तीन टीचर दोस्तों के साथ ऐपल कंप्यूटर पर काम करते थे. उन्होंने कहा कि सपनों का शहर लॉस एंजिल्स में यह पल शेयर करना उनके लिए खास है.

वह अपने सपने लेकर 2007 में वह लॉस एंजिल्स आए थे, लेकिन 2008 की मंदी में उनकी 90 प्रतिशत संपत्ति चली गई. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. आज वह दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र प्रोडक्शन फिल्म लेकर आए हैं. उन्होंने भारत और पश्चिम के बेहतरीन कलाकारों को साथ जोड़ा है.

फिल्म रामायणम के बारे में

नमित ने अपने पिता निर्देशक नरेश मल्होत्रा का भी जिक्र किया. पिता के प्रोत्साहन से ही वह फिल्म प्रोडक्शन में आए. पहले पोस्ट प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स का काम किया, अब फिल्में बना रहे हैं.

रामायणम का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. दोनों पार्ट मिलाकर लगभग 500 मिलियन डॉलर का खर्च है. नमित ने कहा कि छह-सात साल पहले जब उन्होंने यह फिल्म शुरू की तो लोग उन्हें पागल समझते थे. कोई भारतीय फिल्म इतने बड़े पैमाने पर नहीं बनी थी. लेकिन वह जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं. महत्वाकांक्षी जरूर हैं, लेकिन जमीन से जुड़े हुए.

फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 से पहले दुनिया भर में सिनेमाघरों में आएगा. दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें | रामायण के दौर में आया दूरदर्शन का 38 साल पुराना सीरियल, एक्टिंग छोड़ने के बाद आशा पारेख ने किया प्रोड्यूस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Budget, Namit Malhotra, Namit Malhotra Film, Namit Malhotra Ramayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com