- शख्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में किया था फोन
- फोन कर पीएम मोदी पर ‘‘रासायनिक हमले’’ की धमकी दी थी
- पुलिस ने रेलवे स्टेशन से धमकी देने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘रासायनिक हमले’’ की धमकी देने और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले काशीनाथ मंडल को डी बी मार्ग पुलिस ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि उसने नई दिल्ली स्थित एनएसजी नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर हासिल किया और शुक्रवार को वहां फोन करके प्रधानमंत्री पर ‘‘रासायनिक हमले’’ की धमकी दी. एनएसजी ने जिस नंबर से धमकी भरा फोन किया गया था उसे मुंबई में ट्रेस करने के बाद इसकी सूचना यहां की पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने झारखंड निवासी मंडल का पता लगाया और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह सूरत जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ने वाला था. वह यहां वालकेश्वर इलाके में एक झुग्गी में रह रहा था.
पीएम मोदी को 'अज्ञात खतरा', अब कोई मंत्री भी बिना SPG की सहमति से नहीं जा सकेगा पास
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मंडल ने पुलिस को बताया कि हाल ही में झारखंड में एक नक्सलवादी हमले में उसका दोस्त मारा गया था और इस संबंध में वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे आज तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. अधिकारी ने बताया कि मंडल को आज दिन में अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) और (2) और धारा 182 में मामला दर्ज किया गया है.
हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद पीएम की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
VIDEO: प्राइम टाइम : नक्सलियों के निशाने पर पीएम मोदी?
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं