विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2013

दिल्ली गैंगरेप : मुख्य आरोपी राम सिंह के घर को बम से उड़ाने की कोशिश

दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह के घर को बम से उड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह के घर को बम से उड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मनोज पवार नाम का यह शख्स, नेबसराय के शाहपुर जाट का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। कुछ लोग राम सिंह के आरके पुरम स्थित घर पर देर शाम गए थे और घर को बम से उड़ाने की कोशिश की। राम सिंह के घर के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि तीन लोग आए और उससे पूछा कि राम सिंह का घर कौन-सा है। जब महिला ने उन्हें घर बताया तो उन्होंने कहा कि वह यहां पर बम फोड़ने वाले हैं इसलिए आप लोग यहां से चले जाएं, जिसके बाद महिला ने पुलिस को खबर की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, राम सिंह, राम सिंह का घर, बम से उड़ाने की कोशिश, Delhi Gangrape, Ram Singh, Ram Singh House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com