हरियाणा के गुरुग्राम में राजेंद्रपार्क थाना इलाके से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. अनैतिक संबंधों के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. दरअसल, मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया. आरोपी मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों का शक था. पुलिस ने फिलहाल आरोपी को अरेस्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि पिछले महीने ही गुरुग्राम से एक और दुखद वारदात सामने आई थी. एक 46 साल की महिला और 24 साल की बेटी ने जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी. महिला के पति हरीश शेट्टी एक टैक्स सलाहकार थे. उन्होंने भी 6 जुलाई को एक होटल में कथिततौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. ये परिवार गुरुग्राम सेक्टर 67 की वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में रहता था.पति टैक्स सलाहकार तो पत्नी निजी कंपनी के सेल्स विभाग में काम करती थीं. जनवरी 2021 में ही उनका परिवार इस सोसाइटी में रहने आया था. सोसाइटी के मैनेजर ने बताया कि इस दंपती की दो बेटियां थीं. एक एमबीए और दूसरी लॉ कर रही थीं. मृतक बेटिया एमबीए कर रही थी. बेटी का शव बेडरूम में और मां का शव बाथरूम में मिला. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं