लालू प्रसाद यादव का फाइल फोटो...
- राजद गठबंधन के खिलाफ विपक्ष का महागठबंधन बनकर रहेगा- लालू
- 18 दल पहले ही एक साथ आ चुके हैं- लालू प्रसाद यादव
- लालू यादव बोले, नीतीश ने बिहार को धोखा ही नहीं महाधोखा दिया है.
रांची:
राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्र के सत्ताधारी राजद गठबंधन के खिलाफ विपक्ष का महागठबंधन बनकर रहेगा और ममता, अखिलेश, मायावती सब एक मंच पर आएंगे.
लालू प्रसाद यादव ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि एनडीए के खिलाफ विपक्षी महागठबंधन अवश्य बनेगा और इसके लिए 18 दल पहले ही एक साथ आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें...
प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया
लालू ने यहां एक सवाल के जवाब में कहा कि 27 अगस्त की उनकी पटना की महारैली में एक मंच पर ममता, अखिलेश, मायावती एवं अनेक अन्य दल आएंगे.
ये भी पढ़ें...
RJD में भी बगावत: MLA ने लालू और तेजस्वी को गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार ठहराया
लालू ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार के गरीब, दलित एवं पिछड़ों की पीठ में छुरा भोंक दिया है और उन्होंने धोखा ही नहीं राज्य के लोगों को महाधोखा दिया है.
लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी मिलकर यह व्यूह रचना पिछले 6 माह से कर रहे थे और यही कारण है कि विपक्ष की बैठक में नीतीश एवं उनकी पार्टी के प्रतिनिधि शामिल नहीं होते थे, जबकि नरेंद्र मोदी के एजेंडे के कार्यों जैसे नोटबंदी, जीएसटी आदि को आगे बढ़कर नीतीश कुमार समर्थन दे रहे थे.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, Mayawati, Akhilesh Yadav, Mamata Banerje, Bihar News, Ranchi, GRAND ALLIANCE