पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हुई हिंसा के मद्देनजर टीम भेजने के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा के रविवार को घोषित नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर धमाकेदार जीत दर्ज की है, इसके बाद राज्य के कुछ स्थानों में हिंसा की खबरें आई थीं. टीएमसी ने तीसरी बार राज्य में सरकार में वापसी की है. राज्य में झड़पों की आई खबरों को लेकर टीएमसी और बीजेपी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं.
ममता बनर्जी, जिनका पिछले कुछ सालों में लगातार विभिन्न मुद्दों पर केंद्र से टकराव होता रहा है, ने बीजेपी नीत केंद्र सरकार से उन मामलों में केंद्रीय टीम भेजने से परहेज करने को कहा जो है ही नहीं. ममता ने कहा, 'सरकार को काम संभाले 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और वे यहां टीमें और मंत्रियों को भेज रहे हैं.' तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाली ममता ने कहा, 'कोई भी जो बाहर से आएगा, भले ही वह स्पेशल फ्लाइट से हो, हम उसका RT-PCR टेस्ट करेंगे, इस मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा.'गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार सदस्यीय टीम को जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए बंगाल भेजा है. राज्यभर से और सोशल मीडिया में आई रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता, बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला कर रहे हैं. दूसरी ओर, टीएमससी का कहना है कि इसमें से ज्यादातर रिपोर्ट फर्जी हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से समय गंवाए बगैर ऐसे मामले में उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा है. सीएम ममता बनर्जी ने राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ममता ने गुरुवार को कहा, 'कुछ केंद्रीय मंत्री चुनाव के बाद राज्य में हिंसा भड़काने की कोशिाश कर रहे हैं. हमने सभी राजनीतिक सभाओं पर बैन लगा दिया है. वे (BJP) लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं कर सकते, इसलिए ऐसा कर रहे हैं.' बीजेपी प्रमुख जेपी नड्ढा, जो हिंसा के चलते राज्य के दो दिन के दौरे पर है, ने दावा किया कि 14 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हुई है और करीब एक लाख लोगों को घर से भागना पड़ा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान ही राज्य में हिंसा की खबरें सोशल मीडिया पर आई थीं बीजेपी ने आरोप लगाया था कि उसके पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई. पार्टी ने आगजनी के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया था. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हिंसा को लेकर किए गए ट्वीट में लिखा था, "ममता जी को जीत की बधाई! हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं और वादा करते हैं कि विधानसभा में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे लेकिन, आप अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने के निर्देश दें, ताकि वे जीत की ख़ुशी में हमारे कार्यालयों को नुकसान न पहुंचाएं.
बंगाल : ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं