विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2011

नक्सलियों ने कलेक्टर वी कृष्णा को किया रिहा

नक्सलियों ने उस इलाके में, जिसे वो लिबरेटेड ज़ोन बोलते हैं। उसमें जन अदालत लगाकर विनील कृष्णा को छोड़ने के बारे में जनता की राय मांगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लिबरेटेड ज़ोन: मलकानगिरि के कलेक्टर विनिल कृष्णा को रिहा कर दिया गया है। माओवादियों ने उस इलाके में, जिसे वो लिबरेटेड ज़ोन बोलते हैं। उस सरकार की सरपरस्ती में, जिसे वो अपना मानते हैं और जनताना सरकार कहते हैं, एक जन अदालत लगाकर विनील कृष्णा को छोड़ने के बारे में जनता की राय मांगी। जनता की रज़ामंदी के बाद टीवी कैमरों के सामने विनील कृष्णा की रिहाई का ऐलान किया गया। ऐसा अमूमन नहीं होता है कि माओवादी हर मामले के लिये जन अदालत लगाएं। जब किसी को सज़ा-ए-मौत देना पक्का हो तो उसे वो बिना अदालत के भी मार देते हैं। लेकिन ऐसा भी कई दफे हुआ है कि आसपास के गांवों की जनता को बुलाकर उनसे पूछा जाता है कि क्या वो इस शख्स की ज़िम्मेदारी लेंगे जिसने मुखबिरी की है और कई दफे ऐसा हुआ है कि जनता ने ऐसे लोगों की ज़िम्मेदारी ली है जिन्हें बाद में छोड़ भी दिया गया। विनील कृष्णा को भी छोड़ दिया गया है, क्योंकि सरकार ने माओवादियों की तमाम मांगे मान ली हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नक्सली, विनील कृष्णा डीएम, माओवादी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com