विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामेंगे. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "इस संबंध में उनसे काफी समय से बातचीत चल रही है. हालांकि, यह फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा." पासवान ने कहा, 'धोनी मेरे मित्र हैं, 'वर्ल्ड फेम' खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बातचीत हुई है.' गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात की थी और तभी से ये अटकलें तेज है कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं.  

एमएस धोनी को रन-आउट देखने के बाद 33 साल के शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

उधर क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के हारकर बाहर हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के संन्यास की खबरें एक बार फिर हवा में तैरने लगी हैं. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले धोनी के विषय में कहा जा रहा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक पारी शुरू करेंगे. इस बीच, हालांकि झारखंड का कोई भी नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है. भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, "धोनी का भाजपा के कई नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क है. अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं है." 

धोनी के रिटायरमेंट पर लता मंगेशकर ने कर डाली इमोशनल अपील, बोलीं- ऐसा मत सोचिए...

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है, जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी भाजपा में शामिल होगा. हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए और राष्ट्रीय राजधानी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर संसद के लिए निर्वाचित हुए. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजीत सिंह सिद्धू भी भाजपा में रह चुके हैं. हालांकि इस समय वह कांग्रेस में हैं और पंजाब सरकार में मंत्री हैं. इनसे पहले क्रिकेटर चेतन चौहान और कीर्ति आजाद ने भी खेल को अलविदा कहने के बाद राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. धोनी के संन्यास और राजनीतिक पारी की शुरुआत की अटकलें जहां तेज हैं, वहीं इस मुद्दे पर धोनी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल
क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Next Article
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com