सुरक्षा कर्मचारियों की सजगता के चलते महाराष्ट्र के कल्याण स्टेशन पर हादसा होने से बच गया. दरअसल, कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railway Station) पर मंगलवार दोपहर 52 वर्षीय दिलीप भीकन मंडगे (Dilip Bhikan Mandge) चलती ट्रेन से कूद गए लेकिन कोई अनहोनी होने के पहले ही सतर्क सुरक्षा अधिकारियों उन्हें थाम लिया और ट्रेन से कुचले जाने से बचा लिया. पहियों के नीचे कुचलने से बचा लिया गया. NDTV द्वारा हासिल किए गए CCTV फुटेज में दोनों सुरक्षा कर्मचारियों को (security officers) चलती ट्रेन से कूदे दिलीप को रेलवे ट्रैक की ओर फिसलने से बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है.
बाढ़ में नाव खेकर लोगों को नदी पार करा रहीं वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, बांट रहीं राशन
दिलीप को बेटे के साथ आज मुंबई के कल्याण से यूपी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में सवार होना था. दोनों मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जाने वाले थे, लेकिन गलती से ये दोनों बिहार जाने वाली पवन एक्सप्रेस में सवार हो गए. जब तक पिता-पुत्र को गलती का अहसास हुआ, ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ने वाली थी. सीसीटीवी फुटेज में दिलीप और उनके बेटे को सामान के साथ ट्रेन से बाहर कूदते हुए नजर आए.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
हालांकि दिलीप का बेटा सुरक्षित रूप से प्लेटफ़ॉर्म पर उतरने में कामयाब हो गया लेकिन दिलीप ने नियंत्रण खो दिया. ऐसा लगा कि वे हादसे का शिकार बन जाएंगे लेकिन घटनास्थल पर मौजूद महाराष्ट्र सुरक्षा बल के कर्मचारी सोमनाथ महाजन और सब इंस्पेक्टर प्रोटेक्शन फोर्स (SIPF) के अधिकारी के.साहू ने फौरन दिलीप की मदद के लिए दौड़ पड़े और उन्हें बचा लिया.जानकारी के अनुसार, यात्री दिलीप को मामूली चोट आई है. उन्होंने कोई भी चिकित्सा सुविधा लेने से इनकार कर दिया. तत्परता दिखाने के लिए रेलवे पुलिस बल को धन्यवाद दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं