विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2014

महाराष्ट्र के मंत्री का भाई कथित रेप के आरोप में गिरफ्तार

सतारा (महाराष्ट्र):

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शशिकांत शिंदे के भाई ऋषिकांत शिंदे को सतारा पुलिस ने 33-वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि ऋषिकांत शिंदे जमीन-जायदाद के एक सौदे पर चर्चा करने के बहाने उसके घर में घुस गया और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

शशिकांत शिंदे केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता है। एनसीपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मंत्री के भाई पर रेप का आरोप, शशिकांत शिंदे, ऋषिकांत शिंदे, महाराष्ट्र मंत्री का भाई गिरफ्तार, Minister's Brother Arrested, Shashikant Shinde, Rushikant Shinde, Rape Allegation On Minister's Brother