विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2021

Maharashtra: नाबालिग बेटी से बलात्कार और भतीजे से कुकर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार करने और सात वर्षीय भतीजे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra: नाबालिग बेटी से बलात्कार और भतीजे से कुकर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नाबालिग बेटी से बलात्कार में आरोपी पिता गिरफ्तार. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार करने और सात वर्षीय भतीजे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी को आठ वर्षीय लड़की की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जिसने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले दो सप्ताह से उसके साथ बलात्कार कर रहा था.

उन्होंने कहा, ''शुक्रवार दोपहर को आरोपी दो बच्चों के साथ घर में अकेला था. जब आरोपी की मां घर लौटी तो उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ा. इसके बाद बुजुर्ग महिला ने हुडकेश्वर पुलिस से संपर्क किया.''

अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी है क्योंकि वह किन्नर बनकर सड़कों पर भीख मांगता था. 

पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहटे ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ेंः

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Nagpur, Nagpur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com