विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2021

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर कर दिया वायरल, पुलिस ने 18 साल के आरोपी को दबोचा

एसएचओ ने पीड़िता के हवाले से बताया कि शिकायत के मुताबिक घटना अगस्त की है, जब आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी और बाद में कई बार दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर कर दिया वायरल, पुलिस ने 18 साल के आरोपी को दबोचा
लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.
महोबा (उत्तर प्रदेश):

एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और इस कृत्य का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में महोबा पुलिस ने 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. स्थानीय थाने के एसएचओ ने पीड़िता के हवाले से बताया कि शिकायत के मुताबिक घटना अगस्त की है, जब आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी और बाद में कई बार दुष्कर्म किया.

एसएचओ ने कहा, "लड़की ने कहा कि जब उसने आरोपी की बात सुनना बंद कर दिया, तो उसने वीडियो ऑनलाइन प्रसारित कर दिया."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Uttar Pradesh, Mahoba, Rape And Blackmail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com