विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2014

महिला सुरक्षा पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री की टिप्पणी पर विवाद

महिला सुरक्षा पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री की टिप्पणी पर विवाद
महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल की फाइल फोटो
मुंबई:

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल आज अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवाद में घिरते दिखे। राज्य विधानसभा में आज उन्होंने कहा कि अगर हर घर में पुलिस की तैनाती कर दी जाए, तो भी महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार रोका नहीं जा सकता।

वहीं विभिन्न नेताओं और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने जब उनकी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, तो पाटिल ने इस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ते हुए कहा, उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, आर आर पाटिल, महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल, महिला सुरक्षा, Maharashtra, R R Patil, Women Safety